सहयोग (Donate)

निवेदन

आजीवन सदस्य
  जो व्यक्ति सोसाइटी को रु. 21000/ या अधिक की धनराशि प्रदान करेगा वह सोसाइटी का आजीवन सदस्य बनाया जायेगा |
आजीवन सदस्य प्रतिवर्ष 05 दिन की आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकेंगे | यह सेवा सदस्य के जीवन पर्यन्त चलती रहेगी |

सामान्य सदस्य
जो व्यक्ति न्यूनतम 500/ रु. की धनराशि सोसाइटी के सहयोगार्थ प्रदान करेगा , उन्हें एक वर्ष की सदस्यता प्रदान की जाएगी |

विशिष्ट सदस्य
सोसाइटी को निःस्वार्थ भाव से तन,मन,धन,से सहयोग करने वाले व्यक्ति को विशिष्ट सदस्य बनाया जायेगा |

                                                             प्रथम प्रकल्प ( आरोग्य ग्राम )
 नेचर केयर सोसाइटी अपने प्रथम प्रकल्प के रूप में एक आरोग्य केंद्र की स्थापना हेतु प्रयासरत है | आरोग्य ग्राम में प्राकृतिक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी | नेचर केयर सोसाइटी आरोग्य ग्राम हेतु भूमि एवं भवन निर्माण के लिए आपसे सहयोग की अपील करती है | आरोग्य ग्राम के संस्थापक सदस्य एवं स्वस्थ्यार्थी सदस्यों को दी जाने वाली सुविधाएँ इस प्रकार होंगी --

आरोग्य ग्राम के संस्थापक सदस्य
आरोग्य ग्राम की स्थापना हेतु जो व्यक्ति 31000/ रु. या अधिक की धनराशि प्रदान करेंगे, वे आरोग्य ग्राम के संस्थापक सदस्य होंगे |
आरोग्य ग्राम के संस्थापक सदस्यों का नाम भवन के शिलापट पर अंकित किया जायेगा |
  संस्थापक सदस्यों को आरोग्य ग्राम में आजीवन प्रतिवर्ष 10 दिन की आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जायेगा |
  51000/ रु. की धनराशि प्रदान करने वाले पति-पत्नी दोनों को आजीवन प्रतिवर्ष 10 दिन की  आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जायेगा |

स्वस्थ्यार्थी सदस्य  
1- द्विवर्षीय आवासीय सदस्य :
आरोग्य ग्राम को 11000/-रु. प्रदान करने वाले व्यक्ति को दो वर्ष तक प्रतिवर्ष 07 दिन का आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जायेगा |

2- वार्षिक अनावासीय सदस्य :
  आरोग्य ग्राम को 5100/-रु. प्रदान करने वाले व्यक्ति को 30 दिन की अनावासीय (बाहय चिकित्सा सुविधा ) प्राकृतिक चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी, जिसे व्यक्ति एक वर्ष के अन्दर एक साथ अथवा अपनी सुविधानुसार कई भागों में स्वयं या अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ उपभोग कर सकेंगे |

    सहयोग राशि कृपया "नेचर केयर सोसाइटी " ( NATURE CARE SOCIETY)  के नाम चेक या ड्राफ्ट से भेजें |

No comments:

Post a Comment